अमेरिका में हादसाः दुर्घटनाग्रस्त हुई कार, हैदराबाद तीन लोगों की मौत, दो गंभीर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

California Accident: अमेरिका से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां कैलिफोर्निया में दो कारों की टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में हैदराबाद के एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह जानकारी परिवार के सदस्यों को मिली.

बताया गया है कि यह हादसा सोमवार की रात (भारतीय समय) हुई, जब परिवार की कार दूसरी गाड़ी से टकरा गई. मृतकों की पहचान नाजिया सलमा, उनकी बेटी और बेटे के रूप में हुई है, जबकि नाजिया के पति शेख नवेद और उनकी छोटी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए. उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

शेख नवेद करीब 10 साल पहले सैदाबाद, हैदराबाद से अमेरिका गए थे. परिवार के साथ यात्रा कर रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई.

पिता ने विदेश मंत्री से की ये अपील

नवेद के पिता शेख अब्दुल सईद ने बताया कि जब उन्होंने बेटे से संपर्क किया तो अमेरिकी पुलिस से दुर्घटना की सूचना मिली. उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से अपील की है कि परिवार के अन्य सदस्यों को अमेरिका जाने के लिए इमरजेंसी वीजा जारी किए जाएं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This