दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर हादसाः ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बस, नेपाल के दो लोगों की मौत, 20 घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Lucknow Highway Accident: यूपी के अमरोहा में सोमवार की सुबह सड़क हादसा हो गया. लद्दाख से नेपाल जा रही टूरिस्ट बस दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर गजरौला में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई. इस हादसे में नेपाल के जिला सुकेत के थाना मेल कुना के गांव बड़ा होली निवासी भागीराम सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए. घायल लोग नेपाल में अलग-अलग जगह के रहने वाले हैं और लद्दाख में मजदूरी करते हैं.

बस में सवार थे 48 लोग

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर बाद बस लद्दाख के मिराक गांव से नेपाल के लिए चली थी. नेपाल के अलग-अलग स्थान के रहने वाले लोग यहां लद्दाख में एक फैक्टी के भवन निर्माण में मजदूरी करते हैं. बस में चालक व परिचालक सहित 48 लोग सवार थे.

चालक को आने से हुई दुर्घटना

सोमवार सुबह करीब 6 बजे जब बस गजरौला के गांव मोहम्मदाबाद फ्लाईओवर पर पहुंची तो चालक को झपकी आ गई और तेज रफ्तार बस आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई. हादसे में बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई. इस दुर्घटना में यात्री भागीराम सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए.

हादसे में ये लोग हुए घायल

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया. घायलों में ओम बहादुर, राहुल, ध्रुव प्रसाद, ओसी देवी, राजेश, रीता देवी, लक्ष्मी, आरोही, नूर बिष्ट, प्रकाश, टेक बहादुर, देवी देवराज, ओमफा सिंह शामिल हैं. पंद्रह घायलों को जिला अस्पताल व निजी अस्पताल में रेफर किया गया है.

सीओ अंजली कटारिया ने बताया

सीओ अंजली कटारिया ने बताया कि सभी घायलों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है. एक मृतक की पहचान हो गई है, दूसरे की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. हादसे की जांच की जा रही है.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version