हाईवे पर हादसाः चालक को आई झपकी, मौत की नींद में सो गई पांच लोगों की जिंदगी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

उरईः यूपी के जालौन में भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा बुधवार की सुबह झांसी-कानपुर हाईवे पर ग्राम गिरथान व सोमई के बीच हुआ, जहां तेज रफ्तार एक ब्रेजा डिवाइडर से टकराते हुए ट्रक से टकरा गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

बैंगलोर जा रहे थे कार सवार

जानकारी के अनुसार, ग्राम इकघरा पोस्ट इकघरा थाना खैरी घाट जिला बहराइच निवासी 40 वर्षीय डा. बृजेश अपनी पत्नी 36 वर्षीय प्रीती डेढ़ साल की पुत्री सिद्धिका, तीन वर्षीय पुत्र कान्हा, साड़ू 38 वर्षीय अंकित निवासी ग्राम वैवाही थाना खैरा घाट, उसकी पत्नी 35 वर्षीय संगीता, 7 वर्षीय पुत्री मानवी व बृजेश की साली 25 वर्षीय मंदा कार से बैंगलोर जा रहे थे. बृजेश बैंगलोर में फिजीशियन डाक्टर है.

झांसी-कानपुर हाईवे पर डिवाइडर के बाद ट्रक से टकराई कार

इसी दौरान आज सुबह करीब 6 बजे झांसी-कानपुर हाईवे पर ग्राम गिरथान व सोमई के बीच चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार डिवाइटर से टकराकर उसे पार करते हुए दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक से टकरा गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही तत्काल एट थाना प्रभारी निरीक्षक लोकेंद्र सिंह, सीओ कामेश्वर प्रसाद ने मौके पर पहुंच और कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला, तब तक मंदा, संगीता, मानवी व सिद्धिका की मौत हो चुकी थी. जिनके शवों को हाइवे की एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

गैस कटर से कार को काटकर निकाला गया चालक का शव

घायल अंकित, कान्हा व मानवी को इलाज के लिए मेडिकल कालेज भेजा. कार चालक बृजेश का शव कार में फंसा था, इस कारण करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद गैस कटर से कार के अगले हिस्से को काटकर शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. सीओ ने बताया कि स्वजन को सूचना दे दी गई है.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version