पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर अफगानिस्तान ने की बमों की बारिश, तालिबान ने साझा किया हमले का वीडियो

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pak Afghanistan War: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खुली जंग छिड़ गई है. तालिबान पाकिस्तान को करारा जबाव दे रहा है. दिन के उजाले में हमले के बाद तालिबान भी चुप नहीं है. इस बीच अफगानिस्तान के तालिबान के नेतृत्व वाले रक्षा मंत्रालय ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक के बाद कई पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है.

शुक्रवार को जारी किए गए एक वीडियो में पाकिस्तानी ठिकानों पर हमले दिखाए गए हैं, जो दोनों पड़ोसी देशों के बीच चरम पर पहुंचे संघर्ष को दर्शा रहा है. एक्स पर न्यूज एजेंसी पीटीआई ने वीडियो साझा किया है, जो कि तालिबान रक्षा मंत्रालय से जुड़ा है. अफगानिस्तान के तालिबान रक्षा मंत्रालय से संबंधित इस फुटेज को मौजूदा तनाव के बीच की गई जवाबी कार्रवाई के सबूत के रूप में बताया जा रहा है. मंत्रालय का दावा है कि यह वीडियो उसकी नवीनतम सैन्य कार्रवाई को दर्शाता है.

वीडियो में रात के समय हवाई और जमीनी हमले के फुटेज दिखाई दे रहे हैं, जिनमें पहाड़ी इलाकों में विस्फोटों की चमक और पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर लक्षित हमले शामिल हैं. हालांकि इन दृश्यों की प्रामाणिकता और सटीक स्थान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी, लेकिन यह वीडियो ऐसे समय में जारी किया गया है, जब दोनों तरफ से हमले जारी हैं. इससे पहले अफगानिस्तान भर में पाकिस्तान ने व्यापक हवाई बमबारी की, जिसमें 29 स्थानों को निशाना बनाया गया.

Latest News

देवास में TI हत्याकांड के आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर, हिरासत से भागने की कोशिश में मारी गोली; हालत गंभीर

Dewas TI Murder Case: मध्य प्रदेश के देवास में थाना प्रभारी दिलीप पुरी की हत्या के मामले में गिरफ्तार...

More Articles Like This

Exit mobile version