पाकिस्तान ड्रग्स-हथियारों के बाद अब भेज रहा नकली करंसी, अमृतसर में जाली नोटों की खेप बरामद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

अमृतसरः ड्रग्स और हथियारों के बाद अब पाकिस्तान नकली नोट भेज रहा है. अमृतसर में जाली नोट की खेप बरामद की गई है. पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की तरफ से भेजी गई ढाई लाख की जाली करंसी बीएसएफ ने बरामद की है. इस करंसी के मिलने के बाद सु्रक्षा एजेंसियों में खासी अफरा-तफरी है.

बताया जा रहा है कि भारत में नवंबर 2018 में हुई नोटबंदी के बाद पाकिस्तान ने इस नकली करंसी को पहली बार भारतीय हद में गिराया है. अभी तक हेरोइन व हथियार धड़ल्ले से आईएसआई द्वारा भेजे जाते थे.

अब जाली करंसी का भारतीय हद में गिराना काफी खतरनाक माना जा रहा है. खुफिया एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय अर्थ व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने के लिए आईएसआई पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में भारत की नकली करंसी बड़े स्तर पर छापने की तैयारी में है, ताकि नकली नोटों को भारत में असली नोटों के साथ चलाया जा सके.

इसको लेकर सुरक्षा एजेंसी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी रिपोर्ट भेजी है. मालूम हो कि इससे पहले आइईडी, आरडीएक्स, ग्रेनेड, राकेट प्रीपेलर ग्रेनेड (आरपीजी), पिस्तौल, कारतूस और हेरोइन की बड़ी खेप पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई भारतीय हद में लगातार गिरा रही है.

Latest News

Delhi में 5 अप्रैल को सोल्जराथन का होगा भव्य आयोजन, CMD उपेंद्र राय और जनरल वी.के. सिंह करेंगे फ्लैग ऑफ, Bharat Express पर होगा...

Soldierathon Delhi 2026: राजधानी दिल्ली एक बार फिर देशभक्ति, फिटनेस और सामाजिक संवेदना के अद्भुत संगम की साक्षी बनने...

More Articles Like This

Exit mobile version