Agra Accident: कैंटर-बाइक में आमने-सामने टक्कर, तीन लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

आगराः यूपी के आगरा से सड़क भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. बुधवार की सुबह यहां कैंटर और बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में बाइक सवार दो महिलाओं सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई.

बताया जा रहा है कि आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर स्थित नगला देवहंस के पास आज सुबह तेज रफ्तार कैंटर गाड़ी और बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई. इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर डौकी जयनारायण सिंह पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए. तत्काल बाइक सवार घायल दो महिलाएं और एक पुरुष को सीएचसी फतेहाबाद ले जाया गया, यहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया. इंस्पेक्टर जय नारायण सिंह ने बताया मृतकों में मां-बेटी और बेटा शामिल है. तीनों की पहचान कलावती उनकी बेटी अंजली और बेटे आशीष के रूप में हुई है. वह खंदारी स्थित आजाद नगर के रहने वाले थे. बाइक से आगरा से फतेहाबाद की ओर जा रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हो गया.

Latest News

26 April 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

26 April 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त...

More Articles Like This

Exit mobile version