Agra: भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रोकी रफ्तार, हाईवे पर लगी वाहनों की कतार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Agra News: यूपी के आगरा में बुधवार को हाईवें पर भूसा लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली ने अन्य वाहनों की रफ्तार रोक दी. ऐसा इसलिए हुआ कि ट्रैक्टर-ट्राली खराब हो गई. इससे देखते ही देखते वाहनों की लंबी लाइन लग गई और फिजां में हार्नों का शोर गूंजने लगा. जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवागमन सुचारू कराने में जुट गई.

देखते ही देखते लग गई वाहनों की लंबी लाइन
बताया जा रहा है कि आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग के सुल्तानगंज पुलिया फ्लाईओवर पर भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली खराब हो गई. ट्रैक्टर हाईवे पर टेढ़ा होकर खड़ा हो गया. इससे अन्य वाहनों की रफ्तार रुक गई और देखते ही देखते भगवान टॉकीज फ्लाईओवर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई.

वाहनों को निकलवाने में जुटी पुलिस
जाम की मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस वाहनों को सर्विस रोड पर डायवर्ट करके निकालना शुरू किया. इस पर सर्विस रोड पर भी भीषण जाम लग गया. पुलिस एक-एक कर वाहनों को निकलवाने का प्रयास कर रही है. वहीं क्रेन की मदद से ट्रैक्टर-ट्राली हटाने का प्रयास किया जा रहा है.

Latest News

कुछ ही घंटों के भीतर दो पड़ोसी देशों के लिए रवाना हुए बांग्लादेशी डेलीगेशन, आखिर क्या है ढाका का मकसद  

Bangladesh NSI chief: बांग्लादेश की आंतरिक खुफिया एजेंसी नेशनल सिक्योरिटी इंटेलिजेंस (NSI) के प्रमुख मेजर जनरल अबू मोहम्मद सरवर...

More Articles Like This

Exit mobile version