अहमदाबाद: पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद लगी भीषण आग, आठ लोगों की मौत, 12 से अधिक घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

अहमदाबाद: अहमदाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. यहां पटाखा फैक्ट्री में तेज धमाके के बाद भीषण लगने की घटना हुई है. बताया जा रहा है कि इस घटना में कम से कम आठ लोगों की जहां मौत हो गई है, वहीं कई लोग घायल है. बताया गया है कि हादसे के वक्त फैक्ट्री में करीब 25 लोग काम कर रहे थे. सूचना पर दमकल की गाड़ियों सहित आला-अधिकारी मौके पर पहुंचे.

आग से तबाह हुआ फैक्ट्री शेड

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद के महमूदपुरा में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. इससे वहां अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आज दोपहर शहर के वस्त्रा क्षेत्र में रामोल-गतराद रोड पर स्थित महमूदपुरा टैलेंट फायरवर्क्स फैक्ट्री में तेज धमाके के बाद भीषण आग लग गई. पटाखों का कारखाना होने की वजह से आग ने तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरे कारखाने को अपनी जद में ले लिया.

घटना की सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों और एम्बुलेंस सहित एक काफिला तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं. महापौर और मनपा आयुक्त सहित अन्य अधिकारी मौके पर पर मौजूद हैं. आरएएफ जवान और दमकल कर्मियों ने घायलों लोगों को बाहर निकाला. घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया.

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This

Exit mobile version