अहमदाबाद प्लेन हादसाः खत्म हो गया NRI का परिवार, मां-बाप सहित दो बच्चों की गई जान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मुंबईः अहमदाबाद प्लेन हादसे ने किसी सुहागन का सिंदूर छीन लिया तो किसी मां के बेटे से उसका लाल. घटना स्थल पर लाशों का ढेर देख हर किसी का कलेजा कांप गया. इस हादसे में अहमदाबाद में एयर इंडिया की उड़ान संख्या 171 के दुर्घटनाग्रस्त होने से विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई. इन मृतकों में एक एनआरआई परिवार भी शामिल है.

जानकारी के अनुसार, इस हादसे में मूल रूप से मुंबई के रहने वाले जावेद अली का पूरा परिवार मौत की नींद सो गया. जावेद अली लंदन से मुंबई आए हुए थे और मां का इलाज कराने के बाद लंदन जा रहे थे.

हादसे में पति-पत्नी और मासूम बच्चों की मौत

जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद प्लेन हादसे में जावेद अली (37 वर्ष) उनकी पत्नी मरियम अली (35 वर्ष) और दो बच्चों की मौत हो गई. जावेद का आठ साल का बेटा जयान अली और चार साल की बेटी अमीन अली की भी इस दुर्घटना में जान चली गई. इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

मां का इलाज कराने मुंबई आए थे जावेद अली

जावेद अली के परिवार से जुड़े लोगों ने बताया कि जावेद अली 6 दिन के लिए भारत आए थे. वह मां की हार्ट सर्जरी के लिए मुंबई आए थे. पत्नी लंदन की थी. वे वहीं सेटल थे. जावेद के दो बच्चे थे. एक 8 साल का बेटा और एक 4 साल की बेटी थी.

परिवार के जुड़े लोगों ने बताया कि इनके परिवार से उनके रिश्तेदार रफीक शेख हैं, जो इस वक्त सुबह से अस्पताल के पोस्टमार्टम डिपार्टमेंट के बाहर बैठे हुए हैं. उनकी पत्नी भी उनके साथ हैं.

विमान हादसे में उजड़ा कई लोगों का परिवार

मालूम हो कि बीते गुरुवार को अहमदाबाद से लंदन के गैटविक जा रही एयर इंडिया की उड़ान (एआई171) अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दोपहर करीब 1.40 बजे उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हादसे का शिकार हो गई. विमान में चालक दल के सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे. जिनमें से सिर्फ एक शख्स ही जिंदा बचा है. इस विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी जान चली गई. इस हादसे में कई लोगों का परिवार खत्म हो गया है.

Latest News

Sugarcane Price: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा! गन्ने पर 709.50 रुपये प्रति टन अतिरिक्त बोनस, सरकार ने मंजूर किए 603 करोड़ रुपये

Sugarcane Price Tamil Nadu: तमिलनाडु के गन्ना किसानों के लिए दिवाली से पहले अच्छी खबर सामने आई है. राज्य सरकार...

More Articles Like This

Exit mobile version