Ahmedabad Plane Crash: हॉस्टल के डाइनिंग एरिया से टकराया विमान, कई मेडिकल छात्रों की मौत की खबर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ahmedabad Plane Crash: गुरुवार की दोपहर अहमदाबाद विमान हादसा हुआ है. एयर इंडिया का विमान क्रैश होने के बाद एक हॉस्टल के डाइनिंग एरिया से टकराया. इस हादसे में वहां मौजूद कई मेडिकल छात्रों की मौत की खबर आ रही है. पहले खबर आई थी कि विमान डॉक्टरों के हॉस्टल से टकराया है. एक स्थानीय टेलीविजन चैनल की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई.

रिपोर्ट के अनुसार, यह विमान सरकारी बी. जे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के डाइनिंग एरिया पर गिरा, जिसमें अंदर मौजूद कई मेडिकल छात्रों की जान चली गई. चैनल ने जो वीडियो दिखाया है, उसमें विमान का एक हिस्सा इमारत के ऊपर अटका हुआ दिखाई दे रहा है. राहत बचाव कर्मियों ने बताया कि अब तक घटनास्थल से करीब 30 से 35 शव निकाले जा चुके हैं और कई लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं.

गुजरात के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त सचिव धनंजय द्विवेदी ने कहा, अहमदाबाद सिविल अस्पताल के छात्र छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर और अन्य आवासीय क्षेत्र उस एरिया में स्थित हैं, जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ. उस क्षेत्र के निवासी भी घायल हुए हैं. करीब 50 घायल लोगों को अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में लाया गया है. उन्हें उपचार दिया जा रहा है. उनकी हालत गंभीर है, लेकिन स्थिर है.

द्विवेदी ने कहा, बी.जे. मेडिकल में डीएनए जांच की व्यवस्था की गई है, इसलिए विमान यात्रियों के परिवारों और करीबी लोगों, खासकर उनके माता-पिता और बच्चों से अनुरोध है कि वे अपने सैंपल उस स्थान पर जमा करें. ताकि पीड़ितों की जल्द से जल्द पहचान हो सके. उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल में लाए गए यात्रियों और अन्य घायलों के रिश्तेदारों को अगर कोई पूछताछ करनी है, तो सिविल अस्पताल अहमदाबाद ने दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं- 6357373831 और 6357373841। आप किसी भी मदद के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This