‘बोल रहा था क्या कर लेगा, मैंने मार दिया…,’ अहमदाबाद हत्याकांड में आरोपी छात्र का चैट वायरल

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ahmedabad Student Murder: अहमदाबाद के खोखरा इलाके में सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट स्कूल में 8वीं के छात्र ने 10वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद स्कूल में तनावपूर्ण माहौल पैदा हो गया है. पुलिस आरोपी छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इसी बीच आरोपी छात्र की चैट सामने आई है, जिसमें उसने अपने दोस्त को हत्या की बात बताई है.

वायरल हो रहा आरोपी छात्र का चैट

19 अगस्त को एक 8वीं क्लास के बच्चे ने 10वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी थी. अब आरोपी छात्र की अपने दोस्त के साथ एक चैट सामने आई हैं, जो बेहद दर्दनाक है. आरोपी ने हत्या की बात अपने दोस्त को चैट पर बताई है, जिस पर उसके दोस्त ने लिखा, “मार क्यों डाला? खैर जो होना था अब हो गया. यह चैट डिलीट कर दो और कहीं छुप जाओ.”

.

आरोपी ने कबूली हत्या की बात (Ahmedabad Student Murder)

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर आरोपी छात्र ने हत्या की बात कबूली है. वायरल चैट में दोस्त पूछता है कि क्या तुमने सच में उसे मार डाला, जिसपर आरोपी छात्र जवाब देता है, “हां तो”. इस चैट में मरने वाले छात्र का नाम भी लिया गया है.

.

चैट के करीब 6 स्क्रीनशॉट आए सामने

चैट में आरोपी अपने दोस्त से कहता है, “अरे मेरे को बोल रहा था कि कौन है तू,क्या कर लेगा?” दोस्त ने जवाब में गाली दी और कहा कि उसे हमला नहीं करना चाहिए था. पुलिस को चैट के करीब 6 स्क्रीनशॉट मिले हैं. आरोपी के दोस्त ने ये भी लिखा है कि- ‘जो हुआ सो हुआ. अब चैट डिलीट कर दो और अंडरग्राउंड हो जाओ.’ फिलहाल पुलिस अब इस चैट की सच्चाई जानने की कोशिश कर रही.

छोड़ अब जो हो गया वो हो गया

चैट के एक अन्य स्क्रीनशॉट में आरोपी का दोस्त पूछता है, “भाई तूने आज कुछ किया है क्या?” जिसपर आरोपी कहता है हां. दोस्त पूछता है “क्या तूने किसी को चाकू मार दिया?” फिर आरोपी सवाल करता है कि तुम्हें किसने बताया? जिसके जवाब में दोस्त कहता है कि पहले कॉल करो. लेकिन आरोपी फोन करने से मना कर देता है और कहता है कि वो अभी अपने भाई के साथ है और भाई को अभी कुछ पता नहीं है कि क्या हुआ है. फिर दोस्त उसे बताता है कि बच्चा मर गया. जिसपर आरोपी कहता है, “छोड़ अब जो हो गया वो हो गया.”

ये भी पढ़ें- दिल्ली में ट्रिपल मर्डर, माता-पिता और भाई का कत्ल कर युवक हुआ गायब

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This