UP: ऐटा में CM योगी ने किया सीमेंट फैक्ट्री का लोकार्पण, कहा- दुनिया की नंबर वन अर्थव्यवस्था बन रहा है देश

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को एटा पहुंचे. सीएम का हेलीकॉप्टर सीमेंट फैक्ट्री में बने हेलीपैड पर ही उतरा. सीएम योगी ने जिले में नवनिर्मित श्री सीमेंट फैक्ट्री का लोकार्पण किया.

सीएम योगी ने फैक्ट्री का लोकार्पण करते हुए कहा कि जीरो टॉलरेंस की नीति के परिणाम हमारे सामने हैं. यहां का पावर प्लांट इस बात की घोषणा कर रहा है कि यहां विद्युत उत्पादन के साथ सुंदर वातावरण मिला है.

आत्मनिर्भर भारत की यही है आधारशिला

सीएम ने कहा कि यहां श्री सीमेंट ने साढ़े सात सौ करोड़ का प्लांट स्थापित किया है. एक प्लांट में सरकार ने निवेश किया है. दूसरे में श्री सीमेंट परिवार ने निवेश किया है. दोनों से रोजगार उपलब्ध हो रहा है. यहां पर 500 लोगों को कार्य मिला है. तीन हजार लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से कार्य मिला है. श्री सीमेंट ने व्यापारियों को व्यापार कार्य बढ़ाने के लिए अवसर दिया है. आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला यही है.

यह वही एटा है, जहां अपराधियों का बोलबाला था

सीएम योगी ने कहा कि यह वही एटा है, जहां अपराधियों का बोलबाला था. गरीबों की जमीन पर माफिया काबिज होते थे. गरीब की कोई सुनवाई नहीं होती थीं. स्वयं की संपत्ति सुरक्षित नहीं थी. अब यह देश दुनिया की नंबर वन अर्थव्यवस्था बन रहा है.

सपा-कांग्रेस ने देश को आगे नहीं बढ़ने दिया

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अंग्रेजों के बाद सपा-कांग्रेस ने तबाही का मंजर पैदा कर देश को आगे नहीं बढ़ने दिया. देश दुनियां में 11वें स्थान पर आ गया. नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को एक मंत्र दिया, विकास सबका होगा, भेदभाव नहीं करेंगे. परिणाम आया भारत दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बन रहा है. शीघ्र ही तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा.

किसानों के साथ आगे बढ़ा है उत्तर प्रदेश

सीएम ने कहा कि 2017 में जब हम लोग आए थे, तब प्रदेश सातवें स्थान पर गिना जाता था. आज प्रदेश नंबर दो की अर्थव्यवस्था बन चुका है. देश की आबादी का हर छठा व्यक्ति उत्तर प्रदेश में निवास करता है. हम उसे अलग नहीं कर सकते. उत्तर प्रदेश किसानों के साथ आगे बढ़ा है.

2017 से पहले भाग रहा था निवेश

उन्होंने कहा कि 2017 से पहले निवेश भाग रहा था. आज 45 लाख करोड़ रुपये के प्रस्ताव लाने में उत्तर प्रदेश सफल हुआ है. 15 लाख करोड़ के प्रस्ताव जमीनी धरातल पर उतारे हैं. एक श्री सीमेंट 3500 लोगों को रोजगार दे सकता है, तो और उद्योग लाखों लोगों को रोजगार दे सकते हैं. इस समय नौकरी की संभावनाओं को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है.

डबल इंजन की सरकार के साथ बना हुआ है जनता का आशीर्वाद

उत्तर प्रदेश की जनता का आशीर्वाद डबल इंजन की सरकार के साथ बना हुआ है. श्री सीमेंट प्रदेश सरकार का सहयोगी है. बुलंदशहर के बाद एटा में प्लांट, चित्रकूट में 40 मेगावाट का सोलर प्लांट भी बनवाया है. सरकार की नीति का परिणाम है कि सोलर पावर चित्रकूट में तैयार हो रही है और उपयोग यहां हो रहा है. आज सरकार के स्तर पर नौकरी दी जा रही है.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This