Ajit Pawar Plane Crash: ‘कोई भी जीवित नहीं बचा विमान हादसे में’, DGCA अधिकारी ने की पुष्टि

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों को ले जा रहा एक विमान बारामती हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया. हादसे के बाद विमान में भीषण आग लग गई. इस हादसे में विमान में सवार सभी अजित पवार सहित पांच लोगों की मौत हो गई. विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की.

अधिकारी ने बताया

अधिकारी ने बताया कि डीजीसीए के अधिकारियों की एक टीम हादसे की जगह के लिए रवाना हो गई है. उन्होंने बताया कि हादसे के समय लियरजेट 45 विमान में कुल पांच लोग सवार थे. इनमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार, दो अन्य कर्मचारी (एक पीएसओ और एक अटेंडेंट) और दो क्रू सदस्य (पायलट इन-कमांड और फर्स्ट ऑफिसर) शामिल थे. अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में विमान में सवार कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं बच पाया है.

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, मुंबई से बारामती जा रहा चार्टर प्लेन बारामती में सुबह करीब पौने नौ बजे हादसे का शिकार हुआ. हवाई अड्डे पर उतरते समय विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ.

मृतकों की हुई पहचान

विमान हादसे में जिन लोगों की जान गई है, उनकी पहचान अजित पवार (उप मुख्यमंत्री), विदीप जाधव (पीएसओ), कैप्टन सुमित कपूर (पायलट), कैप्टन संभवी पाठ और पिंकी माली (फ्लाइट अटेंडेंट) के रूप में हुई है.

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This