प्रतीक की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे अखिलेश यादव, बोले- उसके इस तरह से चले जाने का दुख है

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Prateek Yadav Death: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के परिवार से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार सुबह 38 साल की उम्र में निधन हो गया. प्रतीक यादव के आकस्मिक ने सबको हैरत में डाल दिया. शुरुआती जानकारी मिली है कि सुबह करीब छह बजे सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लाए गए थे, जहां चेकअप के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

केजीएमयू में प्रतीक यादव के शव का पोस्टमार्टम हो रहा है. प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलते ही अखिलेश यादव पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए. वहां अखिलेश यादव ने प्रेस से बात करते हुए कहा कि प्रतीक से मेरी दो महीने पहले मुलाकात हुई थी. प्रतीक जुझारू किस्म का इंसान था.

प्रतीक अपने स्वास्थ्य लेकर सजग था. जीवन में वह आगे बढ़ना चाहता था. उसके इस तरह से चले जाने का दुख है. वह अपनी मेहनत से कुछ करना चाहता था. मौत की वजहों पर उन्होंने कहा कि इस पर जांच होनी चाहिए. परिवार इस मामले में जो फैसला लेगा, उसका सम्मान होना चाहिए.

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This

Exit mobile version