अलीगढ़ः दबिश के दौरान पिस्टल को अनलॉक करने में चली गोली, सिपाही की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

अलीगढ़ः यूपी के अलीगड़ से बुधवार की देर रात बड़ी दुर्घटना हो गई. इस दुर्घटना में एक सिपाही की मौत हो गई. दबिश के दौरान पिस्टल फंसने से गोली चल गई, जो सिपाही को लग गई, जिससे उसकी जान चली गई.

पिस्टल को अनलॉक करने के दौरान अचानक चली गोली
जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर रात अलीगढ़ में पुलिस की टीम गोकशों को पकड़ने के लिए दबिश देने पहुंची थी. इसी दौरान टीम के दारोगा मजहर हसन की पिस्टल फंस गई. इस दौरान दूसरे दारोगा राजीव कुमार ने पिस्टल को अनलाक करने का प्रयास किया. तभी अचानक गोली चल गई.

गोली लगने से दारोगा घायल
गोली राजीव के पेट में लगते हुए एसओजी के सिपाही मैनपुरी के कुरावली कस्बा निवासी याकूब को जा लगी. जिससे सिपाही की मौत हो गई. राजीव भी घायल हो गए. उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया.

मैनपुरी के रहने वाले थे याकूब
इस घटना से पुलिस महकमा में शोक की लहर दौड़ गई. गुरुवार की सुबह श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद नम आंखों से पुलिसकर्मियों ने साथी पुलिसकर्मी के अर्थी को कंधा दिया. जानकारी के अनुसार, मृत सिपाही याकूब मूल रूप से मैनपुरी के कुरावली कस्बे के रहने वाले थे. अलीगढ़ में वह जमालपुर हमदर्द नगर में रह रहे थे.

Latest News

VIDEO: ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’ में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय का संबोधन, तस्वीरों सहित देखिए आयोजन

Vagdhaara Samman Samaroh 2026: मुंबई में साहित्य, संस्कृति और समाज से जुड़े दिग्गजों ने ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’ के...

More Articles Like This

Exit mobile version