Aligarh News: सड़क हादसे में गर्भवती बहू और सास की मौत, युवक गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Aligarh News: यूपी के अलीगढ़ से दुखद खबर आ रही है. यहां सड़क हादसे में एक गर्भवती बहू और सास की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजवाया. इस घटना से मृतकों के घर कोहराम मच गया.

जानकारी के अनुसार, खैर खाना अंतर्गत सुजानपुर गांव निवासी एक सास अपनी आठ माह की गर्भवती बहू का अल्ट्रासाउंड कराने के लिए खैर जा रही थी. इसी दौरान सास-बहू अलीगढ़-पलवल मार्ग को पार कर रहीं थी. इसी बीच तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने दोनों को टक्कर मार दिया.

टक्कर से सास और बहू की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल को सीएचसी खैर पहुंचाया. गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया.

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस घटना से जहां मृतकों के कोहराम मच गया, वहीं गांववासी शोक में डूब गए. घटना को लेकर लोग ऊपर वाले की दुहाई देते रहे.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version