UP से बाहर किए गए सभी पाकिस्तानी, पुलिस विभाग और खुफिया एजेंसियां रख रहीं नजर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pahalgam Terror Attack: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश से सभी पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर कर दिया गया है. 24 घंटे के अंदर पाकिस्तानी नागरिकों को ढूंढकर देश से बाहर भेज दिया गया. अंतिम बचे एक नागरिक को बुधवार को वापस भेज दिया जाएगा. इसके साथ ही पुलिस विभाग और खुफिया एजेंसियां लगातार इन पर नजर बनाए हुए हैं.

सीएम योगी ने अधिकारियों को दिया था निर्देश

दरअसल, बीते 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 17 से अधिक लोग घायल है. इस हमले के बाद केंद्र सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया है. इसको देखते हुए यूपी सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया था कि प्रदेश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को तत्काल प्रदेश से बाहर करने के साथ ही उन्हें देश के बाहर रवाना करें. साथ ही यह सुनिश्चित करें कि वह सीधे पाकिस्तान ही जाएं. इसके लिए उनके साथ पुलिस दल को भेजें.

डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया

डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेशभर में पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई की गई. उन्हें ढूंढकर तत्काल वापस भेजा गया. शत-प्रतिशत पाकिस्तानी नागरिकों को वापस उनके देश में भेज दिया गया है. यह सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न जिलों से पाकिस्तानी नागरिकों के साथ स्थानीय पुलिस दल को भी भेजा गया. वर्तमान में एक पाकिस्तानी नागरिक बचा है, उसे 30 अप्रैल को पाक भेज वापस दिया जाएगा.

Latest News

Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी कल, जानिए गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त

Ganesh Chaturthi 2026: धार्मिक मान्यतानुसार गौरी पुत्र भगवान गणेश का जन्म भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के...

More Articles Like This

Exit mobile version