Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा एक दिन के लिए स्थगित, जाने क्यों लिया गया फैसला

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Amarnath Yatra: आज पहलगाम और बालटाल दोनों आधार शिविरों से श्री अमरनाथजी यात्रा स्थगित कर दी गई है. यह निर्णय जम्मू-कश्मीर में सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण लिया गया है.

सूचना एवं जनसंपर्क, जम्मू और कश्मीर की ओर से बताया गया है कि 30 जुलाई 2025 को श्रीअमरनाथ यात्रा को पहलगाम और बालटाल दोनों आधार शिविरों से एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है.

कश्मीर के संभागीय आयुक्त विजय कुमार बिधूड़ी ने जानकारी दी कि आज सुबह से लगातार भारी बारिश की वजह से बालटाल और नुनवान/चंदनवारी दोनों मार्गों से यात्रा को अनुमति नहीं दी गई है. यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है. मालूम हो कि श्री अमरनाथजी यात्रा 2025 के दौरान अब तक 3.93 लाख से ज़्यादा तीर्थयात्री पवित्र गुफा में दर्शन कर चुके हैं.

Latest News

29 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

29 October 2026 Ka Panchang: 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version