‘अमेरिका कर सकता है एयरस्ट्राइक’, ट्रप का ईरान को लेकर क्या है प्लान, व्हाइट हाउस ने बताया

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Iran Conflict: सरकार के खिलाफ ईरान में लगातार हिंसक प्रदर्शन तेज हो रहे हैं. इस प्रदर्शन के चलते अब तक 648 लोगों की जान जा चुकी है. वहीं ईरानी सरकार ने 10 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कराया है.

ईरान की हर हरकत पर अमेरिका नजर बनाए हुए है. वहीं व्हाइट हाउस ने यह कंफर्म कर दिया है कि राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ईरान में हो रहे इस हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए हवाई हमलों सहित सैन्य विकल्पों पर भी विचार कर रहे हैं.

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने बताया

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने सोमवार को बताया, राष्ट्रपति ट्रंप की एक खूबी है कि वे हमेशा ही अपने सभी विकल्पों को खुला रखते हैं. हवाई हमले भी उन्हीं विकल्पों में से एक हैं, जिन पर राष्ट्रपति विचार कर रहे हैं. लीविट ने आगे कहा कि डोनल्ड ट्रंप के लिए कूटनीति ही हमेशा का पहला विकल्प होती है.

लीविट ने आगे बताया, ‘जब भी राष्ट्रपति ट्रंप को जरूरी लगता है तब वे सैन्य विकल्पों का इस्तेमाल करने से भी नहीं डरते और ईरान से बेहतर यह बात और कोई नहीं जानता.’

डोनल्ड ट्रंप भी यह बात कई बार कह चुके हैं, ‘अगर ईरानी सरकार शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को निशाना बनाती है तो यूनाइटेड स्टेट्स जरूर दखल देगा.’

ईरान में हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरे

दिसंबर 2025 से ही ईरान में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. ये विरोध प्रदर्शन बिगड़ती आर्थिक व्यवस्था के चलते शुरू हुई. तेहरान के ग्रैंड बाजार से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन अब 31 प्रांतों में फैल गया हैं.

ईरान में हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए हैं और लगातार ईरान की इस्लामिक सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे हैं.

Latest News

09 June 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

9 जून 2026 को अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि, प्रीति योग, आयुष्मान योग और पंचक का संयोग बन रहा है. साथ ही आज ज्येष्ठ माह का छठा बड़ा मंगल भी मनाया जाएगा.

More Articles Like This

Exit mobile version