शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, फिर धमकी! मोहम्मद शमी के दो भाइयों पर मुकदमा, क्या है पूरा मामला?

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mohammed Shami: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाइयों मोहम्मद कैफ और मोहम्मद हसीब के खिलाफ लखनऊ के आशियाना थाने में केस दर्ज किया गया है. एक तलाकशुदा महिला ने मोहम्मद कैफ पर शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है. वहीं, महिला का दावा है कि मोहम्मद हसीब ने उसे जान से मारने की धमकी दी. महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल लखनऊ पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और लगाए गए आरोपों की सच्चाई का पता लगाया जा रहा है.

Mohammed Shami के दो भाइयों पर मुकदमा दर्ज

लखनऊ पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351 और 69 के तहत क्रिकेटर के भाई मोहम्मद कैफ और मोहम्मद हबीब के खिलाफ मामला दर्ज किया है. एफआईआर में दर्ज शिकायत के मुताबिक, महिला की मुलाकात मोहम्मद कैफ से साल 2020 में एक दोस्त के माध्यम से हुई थी. दोनों के बीच जानपहचान बढ़ने के बाद मुलाकातों का सिलसिला भी जारी रहा. महिला के अनुसार, अगस्त 2023 में कैफ ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा था.

तलाकशुदा है महिला

शिकायत के मुताबिक, महिला ने मोहम्मद कैफ को पहले ही बताया था कि वह तलाकशुदा है और उसका एक बेटा है. महिला का दावा है कि कैफ ने उस समय कहा था कि उन्हें उसके अतीत या बेटे से कोई आपत्ति नहीं है. शादी का भरोसा मिलने के बाद महिला के मुताबिक, उसका विश्वास कैफ पर बढ़ता गया. महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद कैफ ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए. शिकायत में यह भी कहा गया है कि जब वह शादी के लिए बात करती थी, तो कैफ कथित तौर पर कुरान की कसम खाकर सही वक्त आने पर शादी करने का भरोसा देते थे.

कैफ के कहने पर महिला ने अपनी नौकरी छोड़ दी

महिला ने अपनी शिकायत में दावा किया कि मोहम्मद कैफ ने उससे आईपीएल 2025 की नीलामी के बाद शादी करने का भरोसा दिलाया था. महिला का यह भी आरोप है कि कैफ के कहने पर उसने अपनी नौकरी छोड़ दी थी. शिकायत के अनुसार, जब दिसंबर तक शादी नहीं हुई तो महिला ने इस बारे में मोहम्मद हसीब से भी बात की. हालांकि, महिला का दावा है कि हसीब की ओर से उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला.

जान से मारने की दी गई धमकी

महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि एक पॉडकास्ट के बाद मोहम्मद कैफ ने उससे दोबारा शादी करने का वादा किया और कथित तौर पर पॉडकास्ट बंद करने के लिए कहा. महिला के मुताबिक, इसके बाद भी कैफ ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. एफआईआर के अनुसार, महिला ने मोहम्मद हसीब पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. उसका दावा है कि हसीब ने बदरुद्दीन नाम के एक व्यक्ति के जरिए उसे अमरोहा बुलाया, जहां कथित तौर पर उसे डरायाधमकाया गया और जान से मारने की धमकी दी गई. महिला की शिकायत के आधार पर लखनऊ पुलिस ने क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाइयों मोहम्मद कैफ और मोहम्मद हसीब के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस अब मामले में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें- ट्रॉफी देने आए नकवी, लेकिन भारतीय टीम ने लेने से कर दिया इनकार, पाकिस्तान की जमकर हुई फजीहत!

Latest News

Pitru Paksha 2026: कब से शुरू हो रहा पितृ पक्ष, नोट कर लें श्राद्ध की महत्वपूर्ण तिथियां

Pitru Paksha 2026: सनातन धर्म में पितृ पक्ष को बेहद ही महत्वपूर्ण अवधि माना जाता है. क्योंकि इस दौरान हमारे...

More Articles Like This

Exit mobile version