America: अमेरिका के इडाहो में भीषण सड़क हादसाः 6 लोगों की मौत, दस घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US road accident: अमेरिका में भीषण सड़क दुर्घटना हुई है. दो वाहनों की जबरदस्त टक्कर हो गई. जिसमें एक बड़ी यात्री वैन भी शामिल थी. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. इडाहो राज्य पुलिस के एक बयान के मुताबिक, इडाहो फॉल्स के यूएस हाईवे 20 पर हुए हादसे में दस अन्य लोग घायल भी हो गए, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पांच यात्रियों और चालक की मौके पर मौत
पुलिस ने बताया कि पूर्व की ओर जाने वाली एक पिकअप सुबह करीब साढ़े पांच बजे सड़क के दूसरी तरफ जा पहुंची, जिससे पश्चिम की ओर जाने वाली एक यात्री वैन से उसकी टक्कर हो गई. इस हादसे में वैन के चालक और पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई.

दस घायलों का चल रहा इलाज
पुलिस के मुताबिक, वैन में सवार 9 अन्य यात्रियों और पिकअप का चालक घायल हो गया. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने हादसे का अन्य विवरण जारी नहीं किया है, जिसमें यह भी शामिल है कि वैन में सवार 15 लोग कहां के थे और कहां जा रहे थे.

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version