अमेरिका: हवा में डगमगाया और फिर घर की छत से टकराकर क्रैश हुआ प्लेन

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Arizona Plane Crash: अमेरिका से प्लेन हादसे का खबर सामने आई है. यहां एरिजोना में नॉर्थ फीनिक्स में एक कम्यूटर प्लेन क्रैश हो गया. ये प्लेन एक घर की छत से टकराने के बाद दूसरे घर के पिछले हिस्से टकरा गया.

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार, प्लेन में मैकेनिकल खराबी आ गई थी और डियर वैली एयरपोर्ट पर लौटने की कोशिश करते समय वह क्रैश हो गया.

प्लेन क्रैश का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक छोटा कम्यूटर प्लेन एरिजोना में क्रैश होता दिखाई दे रहा है. एक घर की खराब छत पर पाइपर PA-28 के हिस्से दिखे और छोटा, टूटा-फूटा एयरक्राफ्ट क्रैश होने के बाद पास के आंगन में पड़ा हुआ था.

कम्यूटर प्लेन पूल और घर के उस हिस्से के बीच फंसा हुआ था, जहां एक बेबी नर्सरी है. इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्लेन में सवार दो लोग एक फ्लाइट इंस्ट्रक्टर और दूसरा स्टूडेंट, दोनों ही इस हादसे में घायल हो गए. ये प्लेन जिस घर पर गिरा, वहां रहने वाला एक शख्स भी घायल हो गया. तीनों घायलों को लोकल हॉस्पिटल ले जाया गया.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version