Amethi: हादसे का शिकार हुई शव लेकर जा रही एम्बुलेंस, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

अमेठी: यूपी के अमेठी से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां शव लेकर जा रही एम्बुलेंस हादसे का शिकार हो गई. इस दुर्घटना में जहां पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. यह हादसे रविवार की सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुआ. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजवाया. शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

शव लेकर समस्तीपुर बिहार जा रही थी एम्बुलेंस

जानकारी के अनुसार, आज सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से होकर दिल्ली से समस्तीपुर बिहार शव लेकर एक एम्बुलेंस जा रही थी. इसी दौरान करीब पांच बजे सेवरा किमी 59.700 पर आगे चल रहे एक मछली लदे पिकप वाहन से टकरा गई.

इस हादसे में एम्बुलेंस के दो चालकों सहित पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि शंभू राय निवासी पुरनाही थाना वारिसनगर समस्तीपुर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने तत्काल घायल को जिला अस्पताल भेजवाया.

मछली लदे पिकअप से टकराई एम्बुलेंस

बताया गया है कि एम्बुलेंस पर राज कुमार उर्फ सतीश शर्मा अपने पिता अशोक कुमार शर्मा का शव लेकर दिल्ली से समस्तीपुर विहार जा रहे थे. रास्ते में उसके परिवार के कुछ लोग फरीदाबाद से और बैठ गए. पूर्वांचल एक्सप्रेस पर एम्बुलेंस क्षेत्र के किमी 59.700 स्थित सेवरा के पास पहुंची थी कि ड्राइवर को झपकी आने से वह अनियंत्रित होकर आगे चल रहे मछली लदे पिकप वाहन से टकरा गई.

हादसे में इन लोगों की हुई मौत

टक्कर इतनी तेज थी कि एम्बुलेंस के दोनों चालक सरफराज निवासी नल्हर थाना मेवात हरियाणा व आविद निवासी फिरोजपुर थाना नूह हरियाणा व उस पर बैठे फूलो शर्मा निवासी रवी टोल थाना हठौड़ी विवेक उर्फ रवी निवासी रामभद्र थाना कल्यान जिला समस्तीपुर और राजकुमार उर्फ सतीश शर्मा निवासी रामभद्र कल्यान, समस्तीपुर बिहार की दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच कर रही है.

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version