तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर यूके नेवी के फाइटर जेट की इमरजेंसी लैंडिंग

Kerala: तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट में एक फाइटर जेट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. ये फाइटर जेट यूके नेवी का है. तिरुवनंतपुरम में यूके नेवी के फाइटर जेट का ईंधन कम होने की वजह से एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति दी गई है.

ब्रिटिश और भारतीय नेवी का 9 और 10 जून को नार्थ अरेबियन सी में संयुक्त युद्धाभ्यास हुआ था. इसी युद्धाभ्यास में यूके नेवी के F35 फाइटर जेट ने भी हिस्सा लिया था.

F35 फाइटर जेट की इमरजेंसी लैंडिंग

शनिवार को यूके नेवी के F35 फाइटर जेट ने प्रशिक्षण उड़ान भरा था. मौसम खराब होने से शिप में लैंडिंग कामयाब नहीं हो पाई. कई बार की कोशिश के चलते ईंधन कम पड़ गया. इसके बाद ऑथोरिटी की अनुमति लेकर शनिवार रात करीब 9 बजे फाइटर फ्लाइट को तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति दी गई. तब जाकर यूके नेवी के फाइटर जेट ने सफल लैंडिंग की और राहत की सांस ली.

दुबारा उड़ान भरने के लिए दी गई क्लीयरेंस

मिली जानकारी के मुताबिक फाइटर जेट को डोमेस्टिक एयरपोर्ट के फ्लाइट हेंगर में रखा गया है. तमाम कानूनी जांच के बाद ही लड़ाकू विमान को रिफ्यूलिंग की अनुमति देकर उसे दुबारा उड़ान भरने के लिए क्लीयरेंस दी जाएगी.

इसे भी पढ़ें:-G Kishan Reddy Birthday: पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version