Mercedes-Benz India Price Hike: 1 अप्रैल से महंगी होंगी मर्सिडीज कारें, कीमतों में करीब 2% बढ़ोतरी

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लग्जरी कार निर्माता Mercedes-Benz India ने अपनी सभी गाड़ियों की कीमतों में करीब 2% तक बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है. कंपनी के अनुसार नई कीमतें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी. कंपनी ने बताया कि यह फैसला विदेशी मुद्रा में लगातार अस्थिरता और बढ़ती इनपुट लागतों के कारण लिया गया है.

रुपये की कमजोरी से बढ़ी लागत

Mercedes-Benz India के सेल्स एंड मार्केटिंग वाइस प्रेसिडेंट ब्रेंडन सिसिंग के अनुसार यह निर्णय मुख्य रूप से यूरो के मुकाबले भारतीय रुपए के लगातार अवमूल्यन के कारण लिया गया है. इससे कंपनी की परिचालन लागत पर असर पड़ा है. उन्होंने कहा कि कंपनी हमेशा लागत बढ़ोतरी को खुद वहन करने की कोशिश करती है, लेकिन व्यवसाय की दीर्घकालिक स्थिरता बनाए रखने के लिए कीमतों में बढ़ोतरी करना जरूरी हो गया है.

सिसिंग ने कहा, “1 अप्रैल से, हम अपने सभी कारों की कीमतों में लगभग 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी करेंगे। यह निर्णय मुख्य रूप से विदेशी मुद्रा बाजार में निरंतर अस्थिरता, विशेष रूप से यूरो के मुकाबले रुपए के लगातार अवमूल्यन और बढ़ती लागतों के कारण लिया गया है।”

ग्राहकों पर कम असर रखने की कोशिश

सिसिंग ने आगे कहा कि कंपनी ग्राहकों पर न्यूनतम प्रभाव सुनिश्चित करने के लिए सावधानीपूर्वक मूल्य वृद्धि लागू करेगी. उन्होंने कहा कि मूल्य समायोजन के बावजूद Mercedes-Benz India प्रीमियम उत्पाद और बेहतर ग्राहक अनुभव देने पर अपना ध्यान बनाए रखेगी.

उन्होंने कहा, “हालांकि हम लागत दबाव को कम करने का हमेशा प्रयास करते हैं, लेकिन व्यवसाय की स्थिरता बनाए रखने के लिए कुछ मूल्य समायोजन आवश्यक हो जाता है। हमारा ध्यान ग्राहकों पर न्यूनतम प्रभाव सुनिश्चित करने और सर्वश्रेष्ठ उत्पाद और अनुभव प्रदान करना जारी रखने पर केंद्रित है।”

ऑडी ने भी बढ़ाई कारों की कीमत

Mercedes-Benz से पहले Audi India ने भी अपनी कारों की कीमतों में करीब 2% तक बढ़ोतरी का ऐलान किया है. कंपनी के अनुसार नई कीमतें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी. Audi India ने कहा कि इनपुट लागत में बढ़ोतरी और विदेशी मुद्रा दरों में उतार-चढ़ाव के कारण यह फैसला लिया गया है.

यह भी पढ़े: Nifty 500 कंपनियों का मुनाफा 16% बढ़ा, आठ तिमाहियों की सबसे तेज ग्रोथ

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version