अमेठी हत्याकांड: पीड़ित परिजनों से मिले CM योगी, मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमेठी में शिक्षक व उसके परिजनों की हत्या के पीड़ितों से शनिवार को लखनऊ में मुलाकात की. पीड़ित परिजन सीएम से मिलने के लिए लखनऊ पहुंचे थे. मुलाकात में ऊंचाहार से विधायक डॉ. मनोज पांडेय भी मौजूद रहे. वो ही पीड़ित परिजनों को लेकर सीएम आवास पहुंचे थे.

मालूम हो कि अमेठी में बीते गुरूवार की रात शिक्षक सुनील, पत्नी पूनम और दो बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हत्यारोपी चंदन वर्मा को एसटीएफ की टीम ने दबोच लिया है. शुक्रवार की सुबह आरोपी की पुलिस कर्मियों से मुठभेड़ भी हुई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी है.

पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ
पुलिस कस्टडी में आरोपी ने दरोगा से पिस्तौल छीनकर फायरिंग मामले में पुलिस ने धारा 109 बीएस में एफआईआर दर्ज की है. अमेठी में दर्ज दोनों मुकदमों में पुलिस चंदन वर्मा को रिमांड पर लेगी. रायबरेली न्यायालय में सीओ तिलोई आरोपी को पेश कर 14 दिन की रिमांड की मांग करेंगे.

आरोपी चंदन पर मोहनगंज और शिवरतनगंज थाना में दो मुकदमे दर्ज है. सामूहिक हत्याकांड में साक्ष्य संकलन के लिए पुलिस रिमांड पर लेकर आरोपी से पूछताछ करेगी. इसके पहले भारी सुरक्षा के बीच आरोपी चंदन को अमेठी के गौरीगंज अस्पताल में एक्सरे के लिए लाया गया था.

आरोपी ने कबूल किया गुनाह
कंपोजिट स्कूल के शिक्षक, उनकी पत्नी और दो बेटियों के हत्यारोपी चंदन वर्मा को एसटीएफ ने शुक्रवार देर रात लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे से गिरफ्तार किया. आरोपी के पास एसटीएफ ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल व बाइक बरामद की. आरोपी ने घटना को अंजाम देना कबूल किया है. उसका शिक्षक की पत्नी से प्रेम प्रसंग था.

इसीलिए वजह से उसने पूरे परिवार की हत्या की वारदात को अंजाम दिया. एसटीएफ के सीओ ने बताया कि रायबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र के सुदामापुर गांव निवासी शिक्षक सुनील कुमार और उनकी पत्नी पूनम भारती, बेटी सृष्टि व लाडो की बृहस्पतिवार देर शाम शिवरतनगंज क्षेत्र के अहोरवा भवानी कस्बे में किराए मकान में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Latest News

अमेरिका ने Infosys-Wipro समेत कई कंपनियों को PERM प्रोग्राम से किया निलंबित, Microsoft ने पेश की सफाई, जानिए H 1B वीजा को लेकर क्या...

US Visa Crackdown: अमेरिकी श्रम विभाग ने इमीग्रेशन और वीजा नियमों को लेकर बड़ी कार्रवाई की है. विभाग ने...

More Articles Like This

Exit mobile version