प्रयागराज में भीषण हादसा: अमोनिया गैस टैंक फटा, कोल्ड स्टोरेज धराशायी, 8 मजदूरों की मौत, कई गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident in Prayagraj: यूपी के प्रयागराज से भीषण हादसे की खबर सामने आई है. यहां सोमवार को फाफामऊ क्षेत्र के चंदापुर में प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर स्थित सपा  नेता  और पूर्व  मंत्री अंसार अहमद का कोल्ड स्टोरेज तेज धमाके से धराशायी हो गया. यह हादसा अमोनिया गैस टैंक फटने से हुआ. मलबे में डेढ़ दर्जन से अधिक मजदूर दब गए. सभी को बाहर निकाला गया.

बताया जा रहा है कि इस हादसे में कम से कम आठ मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई की हालत नाजुक बनी हुई है. हालांकि, अभी मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. मौके पर दमकल की कई गाड़ियों के साथ कई एंबुलेंस और  आसपास के थानों की पुलिस फोर्स रेस्क्यू  आपरेशन में जुटी है. हादसे के चलते मलाक हरहर में लखनऊ हाईवे पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है.

Major accident in Prayagraj - Cold storage collapses due to ammonia gas leak

मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी

मिली जानकारी के अनुसार, मौके पर जिलाधिकारी मनीष कुमा वर्मा, पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. मलबे से कई लोगों को बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया है. फाफामऊ सहित आसपास के कई थानों की फोर्स मौके पर मौजूद हैं. बताया जा रहा है कि मलबे से निकाले गए चार मजदूरों की हालत नाजुक बनी हुई है. मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम भी बचाव कार्य में जुटी हैं. दर्जन भर से अधिक जेसीबी मलबो को हटाकर दबे हुए लोगों की तलाश कर रही है.

तेज धमाका से सहने से लोग

हादसे के समय डेढ़ दर्जन से अधिक मौजूद शीतगृह में मौजूद थे. धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग पूरी तरह से सहम गए. जिसे भी जानकारी हुई, मौके की तरफ रवाना हो गया.

मलबे में दबे लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया जा रहा है. ग्रामीणों की भारी भीड़ मौजूद है.

अमोनिया गैस रिसाव के बाद मौके पर चीख-पुकार के बीच अफरा-तफरी मच गई. टैंकर फटने की आवाज सुनकर लोग थर्रा गए. गैस के चलते बचाव कार्य में बाधा आ रही है.

सपा के नेता और पूर्व मंत्री का बताया जा रहा कोल्ड स्टोरेज

सपा के नेता और पूर्व मंत्री अंसार अहमद का कोल्ड स्टोरेज बताया जा रहा है. घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है.

रेस्क्यू आपरेशन में जुटी एनडीआरएफ की टीम

एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम  ने मोर्चा संभाला है. मलबे में दबे घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है.

कई जेसीबी हटा रही है मलबा

दर्जन भर से अधिक जेसीबी को मौके पर लगाया गया है. जेसीबी मलबा हटाकर दबे हुए लोगों को की तलाश की जा रही है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 03 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version