Amritsar: परिवार संग जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, जाने क्या है मामला

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Amritsar Murder: अमृतसर से सनसनीखेज वारदात की खबर आ रही है. यहां सोमवार को दिनदहाड़े गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि यह वारदात जमीनी विवाद को लेकर हुई है. सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच करते हुए बदमाशों की तलाश में जुट गई.

श्री आनंदपुर साहिब माथा टेकने जा रहा था जजबीर सिंह
जानकारी के अनुसार, जंडियाला गुरु थाना के अंतर्गत आते गांव बंडाला के पास आज दोपहर जजबीर सिंह नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि जजबीर सिंह अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार होकर श्री आनंदपुर साहिब माथा टेकने जा रहा था.

मृतक के परिजनों ने बताया
मृतक के परिवार के लोगों ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर उनका गांव के कुछ लोगों के साथ विवाद है. आरोपी उनके बेटे को जान से मारने की धमकियां दे रहे थे. आज दोपहर सारा परिवार ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार होकर श्री आनंदपुर साहिब माथा टेकने जा रहा था. इसी दौरान बंडाला गांव के पास बाइक पर सवार तीन युवकों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी. एक गोली जजबीर को लगी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए.

आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस
उधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. मृतक के परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच करते हुए आरोपितों की तलाश में जुट गई.

Latest News

QR Code RC: यूपी में 1 अगस्त से बदलेगी वाहन RC की व्यवस्था, अब कागज नहीं मिलेगा स्मार्ट कार्ड, जानें नया नियम

QR Code RC: उत्तर प्रदेश में 1 अगस्त 2026 से वाहन मालिकों को कागज की आरसी नहीं मिलेगी. इसकी जगह QR Code और इलेक्ट्रॉनिक चिप से लैस स्मार्ट RC कार्ड जारी किए जाएंगे, जिससे दस्तावेजों का सत्यापन अधिक सुरक्षित और तेज होगा.

More Articles Like This