Amritsar: बीएसएफ जवानों ने भारत में घुस रहे घुसपैठिया को मार गिराया

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Amritsar: अमृतसर के गांव रतन खुर्द एरिया में सोमवार देर रात पाकिस्तान की तरफ से भारत में घुस रहे एक घुसपैठिए को बीएसएफ के जवानों ने ढेर कर दिया. युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भारत की सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था.

पाकिस्तानी व्यक्ति घुस रहा था भारतीय सीमा में
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 9:15 बजे बीएसएफ के जवानों को गांव रतन खुर्द फेंसिंग के नजदीक कुछ हलचल होती हुई दिखाई दी. इस पर बीएसएफ जवान तत्काल सतर्क हो गए और मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक पाकिस्तानी व्यक्ति भारतीय सीमा में घुस रहा था.

चेतावनी देने के बाद भी नहीं माना घुसपैठिया
बीएसएफ के जवानों की ओर से उसे चेतावनी दी गई, बावजूद इसके घुसपैठिया लगातार भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश करता रहा. इस पर बीएसएफ के जवानों की ओर से गोली चला दी गई, जिससे घुसपैठिए की मौत हो गई. जांच के दौरान घुसपैठियों से बीएसएफ के जवानों को 270 रुपये की पाकिस्तान करेंसी बरामद हुई है. बीएसएफ ने शव को थाना घरिंडा पुलिस के हवाले कर दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई.

Latest News

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया विनीत राय हत्याकांड का मुख्य आरोपी कमलेश बिंद

गाजीपुर के चर्चित विनीत राय हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मामले का नामजद आरोपी कमलेश बिंद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया, जबकि पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है.

More Articles Like This

Exit mobile version