Amritsar: एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने यात्री को रोका, ली तलाशी, मिला 2.58 करोड़ का सोना

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Amritsar Crime: कस्टम विभाग ने अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जांच के दौरान एक यात्री के कब्जे से करोड़ों रुपये मूल्य का सोना बरामद किया है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया. बरामद किए गए सोने की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2.58 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

मिली जानकारी के मुताबिक, संबंधित यात्री फ्लाइट संख्या एमएच-119 के जरिए कुआलालंपुर जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था. चेकिंग के दौरान उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर कस्टम विभाग की टीम ने उसे रोका और विस्तृत जांच की. तलाशी के दौरान उसके पास से सोना बरामद हुआ.

यात्री से की जा रही पूछताछ

कस्टम अधिकारियों के अनुसार, बरामद सोने का कुल वजन 1 किलो 676 ग्राम है. सोने को जब्त कर लिया गया है और यात्री से पूछताछ की जा रही है. प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि सोना कहां से लाया गया था और इसे किसे सौंपा जाना था.

कस्टम विभाग ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि एयरपोर्ट पर तस्करी रोकने के लिए निगरानी लगातार बढ़ाई जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

Latest News

‘ईरान युद्ध में अमेरिका को मत घसीटो’, ट्रंप के खिलाफ बेटे ने ही खोला मोर्चा, पिता को दी चेतावनी

US-Iran War: ईरान के साथ जारी सैन्य संघर्ष को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के परिवार के अंदर भी...

More Articles Like This

Exit mobile version