खैबर पख्तूनख्वा में सेना का एक्शन: TTP के चार टॉप कमांडर सहित 21 आतंकी मार गिराए

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Terrorists killed: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों ने पिछले तीन दिनों में 21 आतंकवादियों को मार गिराया है. यह पूरी कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर की गई है. इस बात की जानकारी सेना की मीडिया विंग ने दी है. यह मुठभेड़ उत्तरी वजीरिस्तान जिले में पिछले 72 घंटों से चल रही थी.

मारे गए आतंकियों में चार बड़े रिंग लीडर यानी कमांडर भी शामिल हैं. ये कमांडर सुरक्षा बलों पर हमले और आम नागरिकों की हत्या के मामलों में वांछित थे. सरकार इन आतंकियों को ‘फिटना-अल-ख्वारिज’ कहती है. यह असल में प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) का ही दूसरा नाम है.

सेना के अनुसार

सेना के अनुसार, पिछले एक हफ्ते में कुल 48 आतंकवादी मारे गए हैं. सुरक्षा बलों ने मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है. इलाके में छिपे बाकी आतंकियों को ढूंढने के लिए सैनिटाइजेशन ऑपरेशन चलाया जा रहा है. सेना और सुरक्षा एजेंसियां लगातार खोजी अभियान चला रही हैं. अधिकारियों का कहना है कि आतंकवाद के खिलाफ यह अभियान आगे भी चलता रहेगा.

Latest News

‘युद्ध पर US की जनता सुना चुकी है अपना फैसला’, अमेरिका मिडटर्म इलेक्शन के नतीजों पर ईरान का पहला बड़ा रिएक्शन

Tehran: अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन के रिजल्ट आते ही ईरान की ओर से जो प्रतिक्रिया आई है, वो महत्वपूर्ण...

More Articles Like This

Exit mobile version