Assam: STF और कामरूप पुलिस ने जब्त की 11 करोड़ की हेरोइन

Must Read

असमः असम पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) और कामरूप जिला पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है. असम पुलिस एसटीएफ और कामरूप जिला पुलिस ने दो अलग-अलग अभियानों में लगभग 11 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद करते हुए जब्त की है.

इस संबंध में एसटीएफ के डीआईजी पार्थ सारथी महंत ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कामरूप जिला पुलिस ने शनिवार की देर रात एक अभियान चलाया. इस दौरान एक वाहन से 700 ग्राम हेरोइन बरामद करते हुए तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि जब्त की गई हेरोइन की बाजारू कीमत करीब 11 करोड़ रुपये आंकी गई है. आगे की जांच की जा रही है.

Latest News

Gold Silver Price Today: आज नहीं बदले सोने-चांदी के भाव, जानिए क्या है रेट

Gold Silver Price Today: आज नवरात्रि का नौवां दिन है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने...

More Articles Like This