Aurangabad: बालू लदे ट्रैक्टर ने बिहार पुलिस के सिपाही को रौंदा, मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Aurangabad News: बिहार से सनसीखेज घटना सामने आ रही है. यहां रविवार की तड़के औरंगाबाद में दाउदनगर पटना एनएच-139 स्थित शमशेर नगर से खैरा रोड में बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ने का प्रयास कर रहे बिहार पुलिस के सिपाही को ट्रैक्टर चालक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. मृतक की पहचान आरा जिला के सरैया थाना के कुदरिया निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई. मृतक की उम्र लगभग 26 वर्ष बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि यह घटना रविवार करीब चार बजे हुई.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी. पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है. उधर घटना की सूचना मिलने पर मृतक के घर कोहराम मच गया.

चल रही थी दीपक के रिश्ते की बात
बताया जा रहा है कि मृत सिपाही दीपक कुमार सिंह भोजपुर जिले के सिन्हा (बड़हरा) थाना के कुदरियां गांव निवासी विनय सिंह के पुत्र थे. उनकी अभी शादी नहीं हुई थी. हालांकि, रिश्ते को लेकर बात चल रही थी.। पिता पेशे से किसान हैं. दीपक घर के इकलौते चिराग थे. सुबह पहर मौत की खबर मिलते ही शांत फिजां में परिवार के लोगों के रोने की आवाज सुनाई देने लगी. जिसे भी घटना भी जानकारी हुई, वह बिलख रहे लोगों को सांत्वना देने के लिए पहुंच गया.

Latest News

रक्षाबंधन पर न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने बुजुर्गों से बंधवाई राखी,सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें

Zohran Mamdani: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान क्वामे ममदानी ने रक्षाबंधन के अवसर पर भारतीय समुदाय को...

More Articles Like This

Exit mobile version