फ्रेंच आल्प्स के सबसे ऊंचे गांव में हिमस्खलन, दो टूरिस्टों की मौत, अब तक 20 की गई जान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

French Alps Avalanche: फ्रेंच आल्प्स के सबसे ऊंचे गांव सेंट-वेरान में भारी हिमस्खलन हुआ. इस दुर्घटना में दो टूरिस्टों की मौत हो गई है. बताया गया है कि चार लोगों का एक ग्रुप बिना गाइड के टेटे डी लोंगेट पहाड़ पर गया था. इसी दौरान हिमस्खलन के कारण दो लोगों की जान चली गई.

स्थानीय प्रॉसिक्यूटर ने आज (रविवार 8 फरवरी) को बताया कि फ्रेंच आल्प्स में हिमस्खलन में दो ऑफ-पिस्ट स्की टूरिस्ट की मौत हो गई है, बाकी दो स्कीयर सुरक्षित हैं.

प्रॉसिक्यूटर मैरियन लोजाचम्यूर ने एएफपी को बताया

प्रॉसिक्यूटर मैरियन लोजाचम्यूर ने एएफपी को बताया कि दोनों टूरिस्ट, जिनकी मौत हुई है, उनमें एक की उम्र 29 और दूसरे टूरिस्ट की उम्र 36 वर्ष थी.

मैरियन लोजाचम्यूर ने आगे बताया, ये चारों टूरिस्ट बिना गाइड वाले स्कीयर के एक ग्रुप का हिस्सा थे, जब टेटे डी लोंगेट पहाड़ की चोटी के उत्तरी तरफ एक बड़े पैमाने पर हिमस्खलन हुआ, उसमें दो ऑफ-पिस्ट स्की टूरिस्ट की मौत हो गई है.

प्रॉसिक्यूटर के अनुसार, मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शवों का पोस्टमॉर्टम करने का आदेश दिया गया है. इस सीजन में फ्रेंच, स्विस और ऑस्ट्रियाई आल्प्स में हिमस्खलन में अब तक 20 से अधिक स्कीयर की मौत हो चुकी है.

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This

Exit mobile version