Ayodhya: सपा के जिला पंचायत सदस्य के कॉम्प्लेक्स सहित 14 करोड़ की संपत्ति सीज, जाने क्या है मामला

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ayodhya News: अयोध्या में प्रशासन ने प्रॉपर्टी डीलिंग के नाम पर बड़े फ्रॉड का खुलासा होने के बाद सख्त कार्रवाई की है. प्रशासन ने निवेश के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोपी समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य राजा मान सिंह और उनकी पत्नी नीतू सिंह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई का डंडा चलाया है. इनकी करीब 14 करोड़ रुपये की संपत्ति सीज कर दी गई है.

गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई 14 (1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत की गई है. इससे पहले प्रशासनिक और पुलिस टीम ने क्षेत्र में डुगडुगी पिटवाकर कार्रवाई की सार्वजनिक मुनादी कराई. इसके बाद आरोपियों का बहुमंजिला कॉम्प्लेक्स और अन्य अचल संपत्तियों को सीज कर दिया गया.

कार्रवाई के दौरान एसडीएम सोहावल सविता राजपूत, सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी, कोतवाल पूराकलंदर मनोज शर्मा, कोतवाल रामजन्मभूमि अभिमन्यु शुक्ल, जितेंद्र प्रताप सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा.

मालूम हो कि आरोपी राजा मान सिंह और उनकी पत्नी नीतू सिंह, निवासी ग्राम सरियांवा तहसील सोहावल थाना पूराकलंदर पर प्रॉपर्टी में निवेश के नाम पर कई लोगों से ठगी करने के आरोप हैं. वर्तमान में दोनों सहित अन्य आरोपी जेल में बंद हैं. पुलिस और प्रशासन का कहना है कि अपराध से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.

Latest News

CM योगी का विजयादशमी पर अपील: उत्साह के साथ सुरक्षा और अनुशासन का रखें ध्यान

CM Yogi: शारदीय नवरात्र और विजयादशमी के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए त्योहार...

More Articles Like This

Exit mobile version