तंत्र-मंत्र सिखाने के नाम पर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, शिकायत करने पर दी ये धमकी!

कुलदीप पंडित/बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक तांत्रिक ने तंत्र विद्या सिखाने के नाम पर नाबालिग युवती को हवस का शिकार बना लिया. बता दें कि तंत्र विद्या सिखाने के नाम पर तांत्रिक अपने तीन अन्य साथियों के साथ नाबालिग युवती के घर गया और चारों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

आपको बता दें कि दुष्कर्म पीड़िता युवती की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ दुष्कर्म धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. इधर आज पीड़ित युवती की मां एसपी से शिकायत करते हुए बताया कि दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले फरार तीन आरोपी उसकी बेटी और परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं.

दहशत में पीड़ित परिवार
पीड़ित युवती की मां ने बताया कि तांत्रिक ने देर रात तमंचों ओर धारदार हथियारों के बल पर उनके दरवाजे जबरन खुलवा लिए और उनकी बेटी सहित पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर चले गए. आपको बता दें कि वारदात के बाद से दुष्कर्म पीड़िता का परिवार दहशत के साए में हैं. बार-बार शिकायतों के बावजूद भी पुलिस फरार आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है. वहीं दूसरी ओर नाबालिक दुष्कर्म पीड़िता भी सदमे में है.

गांव की इन महिलाओं को बनाता है हवस का शिकार
सनसनीखेज की बड़ी वारदात के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है. बताया जा रहा है, कि गांव में तांत्रिक बाबा तंत्र विद्या और तंत्र क्रिया के माध्यम से लोगों को बेवकूफ बनाकर जहां पैसे की ठगी करता है. वही गांव की भोली ओर सीधी महिलाओं के जीवन से भी खिलवाड़ करता है. इस संबंध में स्थानीय पुलिस कुछ भी बताने से बचती नजर आ रही है.

ये भी पढ़ेंः कानपुर में वारदातः शिक्षा के मंदिर में चाकू से वार कर छात्र का कत्ल, आरोपी हिरासत में

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version