Bahraich Crime: संपत्ति को लेकर खूनी खेल, बेटे ने किया माता-पिता, दादी और बहन का कत्ल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bahraich Crime: उत्तर प्रदेश के बहराइच से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां रिश्ते का खून हुआ है. एक बेटे ने धारदार हथियार से माता-पिता, दादी और बहन की बेरहमी से कत्ल कर दिया. विरोध करने पर छोटे भाई पर भी वार किया. इससे छोटे भाई के साथ ही हमलावर भाई भी घायल हो गया. वह भी घायल हो गय.

कुल्हाड़ी से किया वार

जानकरी के अनुसार, यह वारदात रुपईडीहा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव की है. बताया गया है कि रविवार की रात करीब 1.30 बजे संपत्ति विवाद को लेकर बड़े बेटे ने माता-पिता, दादी और बहन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया. बीच-बचाव करने आए छोटे भाई पर भी हमला कर दिया. दोनों भाइयों के बीच संघर्ष के बीच हमलावर भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गया.

हमले में इन लोगों की हुई मौत

ग्रामीणों की सूचना पर चौकी प्रभारी बाबागंज शिवेश कुमार शुक्ला व 112 पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चरदा भेजा. वहां चिकित्सकों ने दादी शीतला देवी (82 वर्ष), पिता बदलूराम (62), मां संजू देवी (60) और बहन पार्वती (35 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया.

हमलावर और उसका भाई घायल

वहीं हमले में गंभीर रूप से घायल गुरुदेव (33 वर्ष) और निरंकार (27 वर्ष) को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया. निरंकार की गंभीर हालत को  देखते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया. ग्रामीणों के मुताबिक, परिवार में पिछले कुछ समय से तनाव की स्थिति बनी हुई थी। बंटवारे को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था.

लिस अधीक्षक राम नयन सिंह ने बताया

तड़के पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह, क्षेत्राधिकारी पहुप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी तथा थाना प्रभारी आरएस रावत मौके पर पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजदिया गया है. प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. हालांकि, हर पहलू पर जांच की जा रही है.

वहीं, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं. घर के भीतर खून के निशान और टूटी-फूटी वस्तुएं बिखरी मिली हैं. घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी घर के बाहर से बरामद की गई. एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी के जवानों को तैनाती की गई है.

Latest News

फिर दिखा पाकिस्तान का दोगलापन, पहले अमेरिकी हमलों की आलोचना फिर ईरान की…

Israel Attack on Iran : एक बार फिर पाकिस्तान का दोगलापन पूरी दुनिया के सामने आया है. एक तरफ...

More Articles Like This