Bahraich: घर के बाहर थी मासूम, खींच ले गया तेंदुआ, मिला क्षत-विक्षत शव

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bahraich: यूपी के बहराइच जिले दुखद खबर आ रही है. यहां धर्मापुर गांव निवासी एक आठ वर्षीय बालिका को तेंदुआ खींच ले गया. बुधवार की सुबह उसका क्षत-विक्षत मिला. शव पर नजर पड़ते ही परिजन चीख-पुकार करने लगे. घटना की जानकारी मिलने पर उच्चाधिकारी पीड़ित के घर पहुंचे और घटना की जानकारी ली.

बच्चों के साथ खेल रही थी श्यामा
मिली जानकारी के अनुसार, कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के धर्मापुर रेंज अंतर्गत धर्मापुर गांव निवासी श्यामा (8 वर्ष) पुत्री चुन्नू मंगलवार रात घर के सामने अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी. कुछ देर में बालिका अन्य बच्चों से अलग हो गई. इसी दौरान जंगल से निकला तेंदुआ बच्ची को खींच ले गया.

घर से दो सौ मीटर दूर मिला शव
बालिका के न दिखने पर परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई. उन्होंने इधर-उधर उसकी खोज की, लेकिन कुछ पता नहीं चला. इस पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. बुधवार सुबह सभी बालिका की खोजबीन कर रहे थे. इसी दौरान घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर बालिका का क्षत विक्षत शव मिला. शव पर नजर पड़ते ही परिवार के लोग चीख-पुकार करने लगे.

सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी रेंज कार्यालय को दी. कुछ ही देर में वन क्षेत्राधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने डीएफओ को घटना की जानकारी दी. डीएफओ बी शिव शंकर ने बताया कि तेंदुआ बालिका को शाम को खींच ले गया था. उसका शव टुकड़ों में बरामद हुआ है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को तात्कालिक आर्थिक सहायता के रूप में 10 हजार रुपये की सहायता प्रदान की गई है.

Latest News

Gold Silver Price Today: आज फिर औंधे मुंह गिरा सोना, चांदी के भाव स्थिर, जानिए रेट

Gold Silver Price Today: करवा चौथ आने वाला है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की...

More Articles Like This