Bangladesh: इस्कॉन के चिन्मय प्रभु पुलिस हिरासत में, मीडिया रिपोर्ट में दावा

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bangladesh: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन करने पर इस्कॉन के चिन्मय कृष्ण दास प्रभु पर कार्रवाई की गई है. बांग्लादेश मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, चिन्मय कृष्ण दास प्रभु को ढाका एयरपोर्ट पर पुलिस ने हिरासत में लिया है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस्कॉन के प्रमुख सदस्य चिन्मय कृष्ण दास सोमवार को ढाका से चटगांव जाने के लिए हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे थे. उनसे पूछताछ की जा रही है. चिन्मय प्रभु ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए अत्याचारों के विरोध में कई रैलियां की हैं. इन रैलियों में उन्होंने लगातार अंतरिम सरकार के खिलाफ हमला बोला है. ऐसा माना जा रहा है इसी वजह से पुलिस ने उन पर शिकंजा कसा है.

दर्ज हो चुका है देशद्रोह का मुकदमा
मालूम हो कि 30 अक्तूबर को बांग्लादेश में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के आरोप में देशद्रोह अधिनियम के तहत चिन्मय कृष्ण दास प्रभु सहित 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है. आरोप है कि 5 अगस्त को हुए जनांदोलन के बाद छात्रों ने न्यू मार्केट चौराहे पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया था. 25 अक्टूबर को लालदिग्गी रैली के दिन सांप्रदायिक धार्मिक समूह इस्कॉन का गेरूआ रंग का धार्मिक झंडा फहराया गया. यह राष्ट्रीय ध्वज के ऊपर लगा दिया गया.

Latest News

राष्ट्रीय एकता का समागम: एसएमवीडी यूनिवर्सिटी कटरा में ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ समारोह में देशहित में दिलाई गई शपथ

New Delhi: राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समन्वय के संकल्प को मूर्त रूप देते हुए 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' समारोह का...

More Articles Like This