Barabanki: युवती की शादी के बाद भी आशिक करता रहा एकतरफा प्रेम, मिली मौत की सजा

Barabanki: एक तरफा प्यार को लेकर यूपी के बाराबंकी जिले से बड़ी वारदात की खबर सामने आ रही है. युवती की शादी के बाद भी आशिक ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और उसे प्यार भरा मैजेद भेजता रहा. इससे युवती की नई शादी तलाक तक पहुंच गई. इस बात की जानकारी युवती के मायके वालों को हुई तो उन्होंने आशिक की हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया. पीट-पीटकर उसे मौत की नींद सुला दिया, जबकि उसके घायल दोस्त का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार, बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र के कुड़ी गांव निवासी 32 वर्षीय रामानंद उर्फ पिंटू गांव की एक युवती से एकतरफा प्यार करता था. उसने युवती का कहीं से मोबाइल नम्बर प्राप्त कर लिया और फिर मैसेज करने लगा, लेकिन युवती ने कोई रिस्पांस नहीं दिया. इसी बीच युवती की शादी कहीं और हो गई और वह ससुराल चली गई, लेकिन प्यार में पागल आशिक रामानंद ने युवती का पीछा नहीं छोड़ा और उसकी ससुराल तक पहुंच गया और लगातार उसको मैसेज करता रहा.

सामने आई जानकारी के अनुसार, रामानंद के मैसेज को एक बार युवती के पति ने देख लिया और फिर बात तलाक तक पहुंच गई. इसी बीच युवती के मायके वालों ने खतरनाक कदम उठाते हुए रविवार की रात करीब 10 बजे प्रेमी रामानंद को घर पर बुलाया. बताया जा रहा है कि आशिक को युवती के पिता ने बुलाया था. इसके बाद रामानंद अपने साथी अभिषेक के साथ युवती के मायके पहुंचा. यह जानकारी सामने आ रही है कि परिजनों ने पहले उसे समझाया और उससे कहा कि वह अपनी हरकतें बंद कर दे. इस पर वह नहीं माना. इसी बीच युवती के परिजनों ने रामानंद को लाठी-डंडों से जमकर पीटा. उसके साथ ही उसके साथी अभिषेक की भी पिटाई कर दी, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया. घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रामानंद के साथ ही उसके साथी को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डाक्टरों ने रामानंदको मृत घोषित एक दिया, जबकि अभिषेक का अभी भी उपचार चल रहा है.

पुलिस ने की कार्रवाई
मीडिया सूत्रों के अनुसार, घटना की जानकारी होने पर एसपी दिनेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी ली. एसपी ने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपियों के मुताबिक रामानंद का युवती से एक तरफा प्रेम था. युवती का विवाह हो चुका है. इसके बावजूद वह उसे परेशान कर रहा था. युवती की शादी तलाक तक पहुंच गई थी. कई बार समझाने के बावजूद भी रामानंद मान नहीं रहा था. एसपी ने आगे मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि रविवार की रात भी उसको समझाने के लिए फोन किया गया था, लेकिन वह कुछ सुनने को तैयार नहीं था और उल्टा ही विवाद करने लगा. इसी के साथ एसपी ने बताया कि मारपीट में रामानंद की मौत हुई है. आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version