Barabanki: प्यार की राह, रेल की पटरी पर थमी प्रेमी युगल के जीवन की रफ्तार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Barabanki: बाराबंकी से सनसनीखेज खबर आ रही है. यहां एक प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. बताया जा रहा है कि आज युवक की बरीक्षा थी. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

पुलिस के मुताबिक
पुलिस के मुताबिक, बाराबंकी-गोंडा रेल मार्ग पर पहलीपर गांव के पास आज सुबह ग्रामीणों ने करीब 25 वर्षीय एक युवक और 22 वर्षीय युवती का शव पड़ा देखा. करीब 50 मीटर दूर पर एक बाइक भी खड़ी थी. लग रहा था कि दोनों ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या की है.

आज शैलेंद्र की बरीक्षा थी
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अयोध्या जिले के मवई थाना क्षेत्र के पकरिया गांव निवासी शैलेंद्र कुमार दुबे के रूप में हुई, जबकि युवती इसी गांव की निवासी माहे निगार थी. मौके से मिले आधार कार्ड से मृतकों की पहचान हुई. वहीं, मौके पर पहुंचे मृतक युवक के चाचा हरिशरण दुबे ने बताया कि शैलेंद्र की आज वरीक्षा थी. उसकी शादी तय थी.

घटना की जांच में जुटी पुलिस
दोनों एक दिन पहले शाम को दवा के बहाने गांव से निकले थे. युवती का विवाह अमेठी जिले में हो चुका है और उसका पति सऊदी अरब कमाने गया है. पुलिस ने संभावना जताई है कि जुदा होने के डर से प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है. अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version