Barabanki: नीम के पेड़ से टकराई बेकाबू कार, तीन लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Barabanki: बाराबंकी से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां गुरुवार को दिन में लखनऊ-अयोध्या हाईवें पर बाराबंकी के पास एक बेकाबू कार पलटते हुए पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति आंशिक रूप से घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

अमौसी एयरपोर्ट जा रही थी कार
बलरामपुर जिले से लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट जा रही तेज रफ्तार कार बृहस्पतिवार को करीब 11:00 बजे लखनऊ अयोध्या हाईवे पर बाराबंकी के निकट पलटते हुए पेट से टकरा गई । इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक आंशिक रूप से घायल हो गया.

सीओ सिटी जगत कनौजिया के मुताबिक
सीओ सिटी जगत कनौजिया के मुताबिक, बलरामपुर जिले के दो युवक सऊदी अरब जाने के लिए कार से अमौसी एयरपोर्ट जा रहे थे. जबकि कार एक तीसरा युवक चला रहा था. इन तीनों से रास्ते में एक चौथे युवक ने लिफ्ट ली. इसी दौरान करीब 11:00 बजे लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर बाराबंकी के निकट शहर कोतवाली क्षेत्र में हैदरगढ़ ओवरब्रिज के 100 मीटर पहले तेज रफ्तार कार पलटते हुए हाईवे के किनारे नीम के पेड़ से टकरा गई.

मृतकों की पहचान करने में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने कार के अंदर से तीन शव निकाले, जबकि लिफ्ट लेने वाला युवक जमसेद आंशिक रूप से घायल हुआ है. उसी ने इन तीनों युवकों के लखनऊ जाने और दो के सऊदी अरब जाने की बात बताई. कार पर लगे नंबर के आधार पर मृतकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

Latest News

EPF New Scheme: पीएफ के नियमों में बड़ा बदलाव, 8 करोड़ सब्सक्राइबर्स पर असर, जानें क्या बदला

EPF New Scheme 2026: नई ईपीएफ स्कीम में पीएफ योगदान, Partial Withdrawal, नौकरी छोड़ने के बाद फंड निकासी और डिजिटल क्लेम से जुड़े कई नियमों में बदलाव किया गया है. जानें नई व्यवस्था का करीब 8 करोड़ सब्सक्राइबर्स पर क्या असर पड़ेगा.

More Articles Like This

Exit mobile version