बरेलीः निर्माणाधीन पुल बना काल, नदी में गिरी कार, तीन लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बरेलीः यूपी के बरेली में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहां एक टैक्सी परमिट की कार अधूरे पड़े पुल से नीचे गिर गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच-पड़ताल में जुट गई.

जानकारी के अनुसार, फरीदपुर थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी पर फरीदपुर-बदायूं के दातागंज को जोड़ने वाले अधूरे पड़े पुल से टैक्सी परमिट की कार नीचे गिर गई. संभावना जताई जा रही है कि यह दुर्घटना शनिवार की रात किसी समय हुई होगी.

रविवार की सुबह लोगों की पड़ी कार पर नजर
रविवार की सुबह खल्लपुर गांव के कुछ लोग रामगंगा के किनारे पहुंचे तो उनकी नजर क्षतिग्रस्त कार पड़ी. पास जाकर देखा तो कार में तीन लोग मृत पड़े थे. लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई.

कार मृत मिले तीन लोग
कार से तीन शवों को बाहर निकाला. बताया जा रहा है कि कार सवार लोग गूगल मैप के सहारे दातागंज की तरफ से खल्लपुर होते हुए फरीदपुर आ रहे थे. इसी दौरान अधूरे पुल से कार नीचे जा गिरी, जिससे मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल
फरीदपुर थाना पुलिस रामगंगा नदी के उस पार से तीनों के शव नाव से फरीदपुर की तरफ लाई. मृतकों की पहचान मैनपुरी निवासी कौशल कुमार, फर्रुखाबाद के विवेक कुमार और अमित के रूप में हुई. पुलिस के मुताबिक, तीनों व्यक्ति सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे. यह किसी शादी समारोह में शामिल होकर शार्ट कट रास्ते से बरेली होकर गाजियाबाद जा रहे थे. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Latest News

22 August 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 22 August 2026: 22 अगस्त को श्रावण शुक्ल दशमी तिथि, ज्येष्ठा नक्षत्र और विष्कुम्भ योग रहेगा. चंद्रमा दोपहर 2:49 बजे तक वृश्चिक और फिर धनु राशि में रहेगा.

More Articles Like This