Bareilly Crime: गोली से दिया थप्पड़ का जवाब, कर दी ईंट भट्टा मालिक की हत्या

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bareilly Crime: बरेली से सनसनीखेज वारदात की खबर आ रही है. सोमवार की सुबह यहां थाना फरीदपुर क्षेत्र में गोली मारकर ईंट भट्ठा मालिक की हत्या कर दी गई. भट्ठा पर काम करने वाले मजदूर ने इस वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुट गई.

जानकारी के अनुसार, फरीदपुर क्षेत्र के ढकनी गांव निवासी मोहम्मद मजहर खान उर्फ बॉबी एडवोकेट का ईंट भट्ठा गांव पदारथपुर में है. भट्ठे पर काम कर रहे भुता क्षेत्र के गांव कल्यानपुर निवासी महिला सितारा व उसके बेटे और फरीदपुर के मोहल्ला भूरेखां गौटिया निवासी रेहान के बीच सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे घोड़ा बग्घी लगाने को लेकर विवाद हो गया.

रेहान ने सितारा के लड़कों की लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से पीटाई कर दी. लोगों के बीचबचाव के बाद आरोपी रेहान ने अपने साथियों को बुला लिया. उसके साथी पिकअप गाड़ी से आ गए और महिला के बेटों को दोबारा पीटने लगे. इसी बीच भट्ठा मालिक मजहर खान वहां पहुंच गए.

भट्ठा मालिक के सीने में मारी गोली
भट्ठा मालिक ने मजदूर रेहान को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना. लोगों की चर्चाओं की माने तो, ईंट भट्ठा मालिक ने रेहान को दो थप्पड़ मार दिए थे, जिससे बौखलाए रेहान ने तमंचे से भट्ठा मालिक के सीने पर गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई.

घटना के बाद फरार हुए हमलावर
इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना के बाद लोगों ने आरोपियों को पकड़े का प्रयास किया तो उन्होंने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए. आरोपी रेहान की बाइक भट्ठे पर ही छूट गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की जांच करते हुए आरोपितों की तलाश में जुट गई.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: योगिनी एकादशी पर ग्रहों का अद्भुत संयोग, इन 5 राशियों को होगा बड़ा लाभ, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 10 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version