Bathinda Court Bomb Threat: बठिंडा कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bathinda Court Bomb Threat: पंजाब के बठिंडा से सनसनी फैलाने की खबर सामने आई है. यहां मंगलवार को जिला अदालत परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. यह धमकी एक ईमेल के माध्यम से भेजी गई थी. सूचना मिलते ही बठिंडा पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तत्काल सक्रिय हो गईं और अदालत परिसर को खाली कराकर गहन जांच की गई. जाएगा। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को देने की अपील की है.

पुलिस ने एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर के सभी प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए. इसके बाद बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वायड और पुलिस की विशेष टीमों ने पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया. अदालत परिसर में मौजूद लोगों की आवाजाही पर भी अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई, जबकि वकीलों, कर्मचारियों और आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत तत्काल कार्रवाई की गई. कोर्ट परिसर के विभिन्न हिस्सों, पार्किंग क्षेत्र, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों की गहन जांच की गई. हालांकि, प्रारंभिक जांच में किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलने की सूचना नहीं है.

अधिकारियों ने बताया

अधिकारियों ने बताया कि धमकी भरे ईमेल की जांच शुरू कर दी गई है. साइबर सेल की टीम ईमेल भेजने वाले की पहचान करने और उसके स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और जांच के सभी पहलुओं पर काम किया जा रहा है.

Latest News

हूतियों ने सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन से किया भीषण हमला, US ने अपने नागरिकों को वापस बुलाया, जारी किया अलर्ट!

New Delhi: सऊदी अरब के आसमान में लगातार मिसाइलों और ड्रोन का खतरा मंडरा रहा है. शुक्रवार और शनिवार...

More Articles Like This

Exit mobile version