बठिंडाः जम्मू तवी एक्सप्रेस के डिब्बे से निकलने लगा धुआं, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बठिंडाः जम्मू तवी एक्सप्रेस (19223 बी.1 कोच) में सोमबार की सुबह अचानक धुआं निकलने के कारण यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंच गए. इस घटना की वजह से ट्रेन आधे घंटे तक खड़ी रहा.

अचान कोच से निकलने लगा धुआं

बताया गया है कि यह ट्रेन बठिंडा रेलवे स्टेशन से सुबह 7:45 बजे फिरोजपुर के लिए रवाना हुई थी. करीब 15 मिनट बाद, जैसे ही ट्रेन भोकड़ा गांव के पास पहुंची, अचानक कोच से धुआं निकलता दिखाई दिया. इसकी जानकारी होते ही यात्रियों में शोर-शराबा के बीच अफरा-तफरी मच गई.

खुआं निकलने की जानकारी होते ही चालक ने तुरंत ट्रेन को आपात स्थिति में रोक दिया और सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत सभी जरूरी कदम उठाए गए। यात्री घबराकर ट्रेन से बाहर आ गए. ट्रेन में सवार एक यात्री ने बताया कि गाड़ी में धूआ निकलते देखते ही की चेन पुल की गई और गाड़ी को रोका गया.

आधे घंटे तक खड़ी रही ट्रेन

सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. ट्रेन लगभग आधे घंटे तक गोनियाना और बठिंडा के बीच खड़ी रही. इस दौरान तकनीकी टीम ने कोच की जांच की और पाया कि कोच की बेल्ट गर्म हो जाने की वजह से धुआं निकल रहा था. मरम्मत टीम ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित किया.

बठिंडा रेलवे स्टेशन अधीक्षक ने बताया

बठिंडा रेलवे स्टेशन अधीक्षक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि’कोच की बेल्ट में गर्मी की वजह से धुआं उठा था, लेकिन आग नहीं लगी. कोई जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ. आवश्यक मरम्मत के बाद ट्रेन को सुरक्षित रवाना कर दिया गया.

यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे स्टाफ ने अतिरिक्त जांच की और सभी कोचों की तकनीकी खामियों को देखा. घटना के कारण ट्रेन करीब आधे घंटे की देरी से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version