मंत्री एके शर्मा ने सपा पर साधा निशाना, जानिए क्‍या कुछ कहा ?

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
यूपी के नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने सपा पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा सरकार के समय भी कांवड़ यात्रा और महाकुंभ जैसे धार्मिक आयोजन होते थे, लेकिन उस सरकार ने इनकी उपेक्षा की थी. मुरादाबाद पहुंचे मंत्री एके शर्मा ने दावा किया कि वर्तमान भाजपा की सरकार पारंपरिक मान्यताओं के अनुरूप इन उत्सवों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा, पहले की सरकार ने हमारे सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों पर ध्यान नहीं दिया. फिर भी वे सत्ता में बने रहे। अब हमारी सरकार इन आयोजनों को भव्यता के साथ मनाने के लिए काम कर रही है. स्वाभाविक है कि जिन्होंने यह नहीं किया, उन्हें हमारी प्रगति से जलन हो रही है.

एके शर्मा ने उदित राज के उस बयान पर भी दी तीखी प्रतिक्रिया

मंत्री एके शर्मा ने कांग्रेस नेता उदित राज के उस बयान पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कांवड़ियों के पुलिस सत्यापन की बात कही थी. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, उनका बस चले तो वे भगवान शिव का भी सत्यापन करवा दें. उन्होंने आगे कहा, कांग्रेस पार्टी हमेशा से धार्मिक भावनाओं को आहत करती रहती है और उनकी पार्टी के नेता सनातन संस्कृति के खिलाफ बयान देते रहते हैं. प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों को न केवल संरक्षित कर रही है, बल्कि उन्हें और भव्य बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है.

हर श्रद्धालु को सुरक्षित और सुगम अनुभव मिले- मंत्री एके शर्मा

उन्होंने कह, कांवड़ यात्रा और महाकुंभ जैसे आयोजन उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा हैं. इनके आयोजन से न केवल श्रद्धालुओं की आस्था मजबूत होती है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलता है. भाजपा सरकार ने इन आयोजनों के लिए सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात प्रबंधन के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं. हमारी सरकार का लक्ष्य है कि हर श्रद्धालु को सुरक्षित और सुगम अनुभव मिले. इसके लिए हमने व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं. पूर्व की सरकारों की अनदेखी के कारण कई बार श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है.
Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version