Bengaluru: रानी ने जला दी माचिस, बुझ गया पुलिस कांस्टेबल के जीवन का दिया

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bengaluru Crime: बेंगलुरु हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक पुलिस कांस्टेबल को उसकी प्रेमिका ने कथित तौर पर आग लगा दी. जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया. उपचार के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई. मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है.

होमगार्ड रानी के रिश्ते में था पुलिस कांस्टेबल
मृतक पुलिस कांस्टेबल की पहचान संजय के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि मृतक पुलिस कांस्टेबल एक होमगार्ड रानी के साथ रिश्ते में था. दोनों बेंगलुरु के बसवनगुड़ी पुलिस स्टेशन में कार्यरत थे. हाल ही में रानी संजय से दूर रहने लगी. संजय ने कथित तौर पर उसकी किसी अन्य व्यक्ति के साथ चैट और कॉल देख ली थी.

बहस के बाद डाल लिया पेट्रोल
बुधवार को जब संजय रानी को मनाने उसके पास गए तो दोनों के बीच तीखी बहस हुई. हाथ में पेट्रोल लेकर संजय ने धमकी दी कि अगर उसने समझौता करने से इनकार किया तो वह खुद को आग लगा लेगा. फिर उसने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया.

रानी ने लगा दी आग
उसी समय रानी ने माचिस जला कर आग लगा दी. बाद में स्थिति गंभीर होता देख रानी ने घबराहट के बीच पानी डालकर आग को बुझाने की कोशिश की. बाद में संजय को बाइक पर विक्टोरिया अस्पताल ले गई. जहां उपचार के दौरान गुरुवार को संजय की मौत हो गई.

केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
मृतक संजय के परिजनों का कहना है कि रानी ने जानबूझकर उसे आग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, अपना खुद का परिवार होने के बावजूद, संजय रानी के साथ रिलेशनशिप में था. पुत्तेनहल्ली पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Latest News

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर चांदनी रात में क्यों रखी जाती है खीर? जानें पूजा विधि और इससे जुड़ा वैज्ञानिक रहस्य

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक है. इसे कोजागरी पूर्णिमा और रास...

More Articles Like This

Exit mobile version