भागलपुर: कोसी नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, तलाश जारी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

भागलपुरः बिहार से दुखद खबर सामने आई है. यहां बिहपुर प्रखंड के हरियो पंचायत अंतर्गत हरियो कोसी त्रिमुहान घाट के पास नदी स्नान करने के दौरान पांच बच्चे डूबने लगे. दो तो किसी तरह से बाहर आ गए, लेकिन तीन बच्चे डूब गए. गोताखोर बच्चों की तलाश में जुटे हुए हैं.

वहीं घटना को लेकर मुखिया प्रतिनिधि सच्चिदानंद सिंह व ग्रामीण महेंद्र त्रृषिदेव ने क्षेत्रीय विधायक इ.शैलेंद्र को जानकारी दी. विधायक ने तत्काल घटना से नवगछिया एसडीओ रोहित कर्दम सहित अन्य अधिकारियों को अवगत कराया.

मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी

इधर बच्चों की डूबने की खबर पूरे इलाके में फैल गई. और कुछ ही देर में सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए. बाद में बीडीओ सत्यनारायण पंडित और नदी थानाध्यक्ष केशवचंद्र पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे.

डूबे बच्चों में ये हैं शामिल

मिली जानकारी के अनुसार, जिन बच्चों की पानी में तलाश की जा रही है, उसमें हरियो पंचायत के वार्ड नंबर 12 महेशपुर निवासी कैप्टन यादव का 13 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण कुमार,शंकर शर्मा का 12 वर्षीय पुत्र नयन कुमार और पिंटू यादव का 14 वर्षीय पुत्र युवराज उर्फ प्रीतम कुमार शामिल हैं.

नदी में डूबे बच्चों की तलाश की जा रही है. एसडीआरएफ भी मौके पर पहुंची है. मिली जानकारी के मुताबिक, सभी बच्चे अपने अभिभावकों के साथ पशुचारा लाने सीपार गोविंदपुर गए. इसी दौरान वापसी में पांच बच्चे नदी में स्नान करने चले गए.

दो बच्चे किसी तरह से पानी से निकल गए

नहाते समय शरारत व मस्ती करने के दौरान दो बच्चे गहरे पानी डूबने लगे. उन्हें बचाने गया तीसरा भी उसी चपेट में आ गया, जबकि दो बच्चे पानी से किसी तरह से बाहर निकल गए, लेकिन तीन डूब गए. खबर लिखे जाने तक बच्चों की तलाश जारी थी.

Latest News

आजमगढ़ः CM योगी बोले- बेटी, बेटी होती है, ‘हमने अखिलेश की बेटी पर कमेंट करने वालों पर भी FIR कराई’

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी...

More Articles Like This