भागलपुर: शौचालय की टंकी बनी काल, दम घुटने से तीन मजदूरों की गई जान

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

भागलपुरः बिहार से दुखद खबर सामने आई है. यहां बुधवार की सुबह भागलपुर के नवगछिया के कदवा थाना क्षेत्र के खैरपुर कदवा स्थित पूर्व टोला वार्ड संख्या-3 में हादसा हो गया, जहां शौचालय की टंकी (सेप्टिक टैंक) की सेटिंग खोलने के दौरान दम घुटने से तीन मजदूरों जान चली गई.

तहरीली गैस से हुई मजदूरों की मौत

जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना सुबह करीब 8:30 बजे ज्वाला यादव के घर पर हुई. बताया जा रहा है कि शौचालय टंकी के निर्माण के दौरान सेटिंग खोलने मजदूर नीचे उतरे थे. इसी दौरान जहरीली गैस के कारण एक-एक कर तीनों मजदूर बेहोश होकर गिर पड़े.

स्थानीय लोगों ने बताया

स्थानीय लोगों ने बताया कि जब चौथे व्यक्ति ने स्थिति को गंभीर देखा तो शोर मचाया. आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल दीवार तोड़कर तीनों मजदूरों को बाहर निकाला और तुरंत अनुमंडल अस्पताल नवगछिया ले गए, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया.

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान 

मृतकों की पहचान बम-बम मंडल, पिता अक्षय लाल मंडल, जननदन मंडल, पिता पुरण मंडल और श्रीलाल मंडल, पिता स्वर्गीय कल्लर मंडल, कदवा थाना क्षेत्र के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही कदवा थाना, नवगछिया थाना सहित अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए हैं. पुलिस शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई.

Latest News

ईरान-अमेरिका जंग पर राजनाथ सिंह का चौंकाने वाला बयान, बोले- ‘भारत ने की थी मध्यस्थता की कोशिश’

Defence Minister Rajnath Singh : काफी लंबे समय से ईरान-अमेरिका की जंग के बीच भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह...

More Articles Like This